diwali horizontal

केरल में कार हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत

0 114

वायनाड : केरल के वायनाड जिला में मीनांगडी के निकट कक्कावायल में एक कार के लॉरी से टकरा जाने के कारण तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के पट्टावायल निवासी एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और तीन साल का एक बच्चा घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रवेश (39), उनकी पत्नी श्रीजिशा (34) और श्रीजिशा की मां प्रेमलता (62) के रूप में हुई है। प्रवेश के पुत्र आरव घायल हुआ है और उसे कोझीकोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा आज पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे हुआ। हादसे के समय यह परिवार कोझिकोड के बालुसेरी में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार से पट्टावायल जा रहा था। इसी दौरान सुल्तान बाथेरी से मनंतवाडी की ओर जा रहे लॉरी से कार टकरा गई। इस हादसे में कार चालक प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो लोगों ने ने कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.