diwali horizontal

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार आठवें दिन रहे स्थिर

0 111

नई दिल्ली : देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में पिछले आठ दिन से कोई बदलाव नहीं किया है, जिसके कारण गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये पर बरकरार है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 115.12 और 99.83 रुपये है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.27 प्रतिशत गिरकर 108.49 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.66 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढऩी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने पिछले 23 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है। तब से अब तक इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी हैं।उल्लेखनीय है कि गुरुवार लगातार आठवां दिन है, जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.