diwali horizontal

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया

0 81

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पीएम की प्रतिक्रिया मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने देश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों का जिक्र किया है। मोदी ने राज्य सरकारों से पेट्रोल-डीजल से वैट कम करने की अपील की है। मोदी ने कहा कि वैट कम कर जनता को इसका लाभ दें। बढ़ती कीमतों को लेकर पीएम मोदी का बयान सामने आया है। बुधवार को कोरोना की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक के दौरान पीएम ने ईंधन की बढ़ती कीमतों का जिक्र किया।

मोदी ने कहा कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत का बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में पिछले साल नवंबर में कमी की थी। राज्यों से भी आग्रह किया गया था कि वो अपने यहां टैक्स कम करें। कुछ राज्यों ने तो अपने यहां टैक्स कम कर दिया, लेकिन कुछ राज्यों ने अपने लोगों को इसका लाभ नहीं दिया। मोदी ने राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड, तमिलनाडु ने किसी न किसी कारण से केंद्र सरकार की बातों को नहीं माना और उन राज्य के नागरिकों पर बोझ पड़ता रहा। मेरी प्रार्थना है कि नंवबर में जो करना था, अब वैट कम करके आप नागरिकों को इसका लाभ पहुंचाएं

Leave A Reply

Your email address will not be published.