diwali horizontal

चुनावों से पहले 72 घंटे के लिए भारत और चीन बॉर्डर रहेगा सील

0 103

नेपाल सरकार ने 13 मई को होने वाले स्थानीय चुनावों से पहले 72 घंटे के लिए भारत और चीन के साथ लगी अपनी बॉर्डर को सील करने का फैसला किया है। काठमांडू पोस्ट के अनुसार चुनाव आयोग के सरकार से 10 मई से 13 मई की रात तक बॉर्डर पॉइंट्स को बंद करने की अपील के बाद यह फैसला लिया गया। नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फणींद्र मणि पोखरेल ने बताया कि आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए भारत और चीन की सीमा से लगे जिलों के संबंधित जिला प्रशासन कार्यालयों को निर्देश जारी किया गया है।

इतना ही नहीं बचाव और राहत उड़ानों को छोड़कर सभी घरेलू उड़ान सेवाएं चुनाव के दिन रोक दी जाएंगी। नेपाल भारत के साथ करीब 1,880 किलोमीटर और चीन के साथ करीब 1,414 किलोमीटर की सीमा साझा करता है सोमवार सुबह करीब 12 बजे ताइवान के तटीय इलाकों और जापान में जोरदार भूकंप आया रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 रही ताइवान के पूर्वी तट पर भूकंप आने के बाद ताइपे में इमारतें थोड़ी देर के लिए हिल गईं, लेकिन नुकसान की कोई खबर नहीं है भूकंप की गहराई 27.5 किमी थी, जिसका केंद्र ताइवान के पूर्वी तट पर था, जो हुलिएन काउंटी के तट और दक्षिणी जापानी द्वीप योनागुनी के बीच था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.