diwali horizontal

कोरोना का प्रहर बड़ा प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 122 नये मामले

0 106

लखनऊ : अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 82,104 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 122 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,36,44,227 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 88 लोग तथा अब तक कुल 20,54,361 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 884 एक्टिव मामले है। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 22 मई, 2022 को एक दिन में 1,16,861 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,31,54,836 तथा दूसरी डोज 13,47,52,798 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,35,64,160 तथा दूसरी डोज 1,04,44,570 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 68,96,871 तथा दूसरी डोज 19,00,458 दी गयी। कल तक 30,35,801 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,37,49,494 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.