diwali horizontal

तेलंगाना में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम ने परिवारवादी पार्टियों पर बोलै हमला

0 74

हैदराबाद : पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम ने परिवारवादी पार्टियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां सिर्फ एक राजनीतिक समस्या नहीं है बल्कि हमारे देश के लोकतंत्र और युवाओं की सबसे बड़ी दुश्मन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश ने देखा है कैसे भ्रष्टाचार एक परिवार को समर्पित राजनीतिक दलों का चेहरा बन जाता है।

पीएम ने आगे कहा कि परिवारवादी पार्टियां केवल अपने विकास के बारे में सोचती हैं। ये पार्टियां गरीब लोगों की परवाह नहीं करती हैं, उनकी राजनीति इस बात पर केंद्रित है कि एक परिवार कैसे सत्ता में रह सकता है और जितना हो सके उतना लूटता है पीएम ने इसी के साथ तेलंगाना की केसीआर सरकार को भी आड़े हाथ लिया और सीएम पर जमकर कटाक्ष किए। पीएम ने कहा कि केसीआर सरकार अंधविश्वासी के साथ भ्रष्टाचार में भी लिप्त है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। और इसी कारण इस बार राज्य में भाजपा सरकार बनाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.