diwali horizontal

गुमशुदा किशोर को चाइल्ड लाइन केयर लेकर पहुंची टीम

0 120

कन्नौज : ठठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 12 वर्षीय किशोर गुरूवार को गुमशुदा हालत में मिला। पुलिसकर्मी ने चाइल्डलाइन टीम को किशोर के मिलने की सूचना दी। जिसके बाद चाइल्डलाइन टीम के सदस्य ठठिया पहुंचे और कागजी कार्यवाही पूर्ण कर किशोर को शहर स्थित चाइल्ड लाइन केयर लेकर पहुंचे। चाइल्डलाइन कर्मियों की पूछताछ में किशोर ने अपना नाम समीर बताया और उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के तकिया गांव का रहने वाला बताया जिसके बाद चाइल्डलाइन टीम के सदस्यों ने बच्चे के बताए हुए जगह पर संपर्क किया जहां टीम को बच्चों के परिजनों के बारे में जानकारी मिली और चालान टीम के सदस्य ने बताया कि इस बारे में बच्चे के परिजनों को सूचना दे दी गई क्या बच्चे को शुक्रवार को सीडब्ल्यूसी में पेश किया जाएगा जहां बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.