diwali horizontal

बागी विधायक 24 घंटे के भीतर मुंबई लौटते हैं तो शिवसेना गठबंधन छोड़ने के लिए तैयार : संजय राउत

0 72

मुंबई : शिवसेना के विधायकों की बगावत के चलते महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार का अंत तय माना जा रहा था। वहीं, अब शिवसेना नेता संजय राउत ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि अगर बागी विधायक 24 घंटे के भीतर मुंबई लौटते हैं तो शिवसेना महाविकास अघाड़ी से बाहर आने को तैयार है।

उनके बयान के बाद कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, हम भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए शिवसेना के साथ हैं। ये खेल ईडी की वजह से हो रहा है। कांग्रेस फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है। हम महाविकास अघाड़ी के साथ हैं और रहेंगे, हमें सत्ता का कोई लालच नहीं है। पटोले ने ये भी कहा कि अगर शिवसेना किसी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं, तो हमें कोई समस्या नहीं है।

संजय राउत ने कहा, विधायकों को गुवाहाटी से संवाद नहीं करना चाहिए, वे वापस मुंबई आएं और सीएम से इस सब पर चर्चा करें। हम सभी विधायकों की इच्छा होने पर महाविकास अघाड़ी से बाहर निकलने पर विचार करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें यहां आना होगा और सीएम से इस पर चर्चा करनी होगी। संजय राउत के बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.