diwali horizontal

 नगर निगम ने सुबह चलाया अतिक्रमण अभियान, शाम को सज गई दुकान

0 192

लखनऊ  : जोन तीन के कुर्सी रोड पर लगे अतिक्रमण को हटाने के लिए दिन में नगर निगम ने अभियान चलाया और सूरज ढलते ही फुटपाथ अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो गया। यही नहीं कुर्सी रोड पर बने शॉपिंग काम्प्लेक्स और मॉलों में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़कों पर ही गाड़ियां खड़ा कर देते हैं। जिसके चलते सड़के बंद हो जाती हैं और वाहनों के निकलने का रास्ता नहीं बचता।

दरअसल, बीते सोमवार को नगर निगम ज़ोन तीन में प्रवर्तन दस्ते द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। इस अभियान के दौरान फुटपाथों पर लगे अवैध पटरी दुकानदारों से जगह को कब्जा मुक्त कराया गया था। इसके साथ ही लोगों से जुर्माना भी वसूला गया था। लेकिन इसके बावजूद भी लोग नहीं सुधरे और शाम को पहले जैसे हालात नज़र आये

राकेश कुमार यादव अपर नगर आयुक्त का कहना है कि जोनल अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए हैं। अवैध रूप से यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटवाया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.