diwali horizontal

कोटेदारों को एक कुन्तल पर 90 रूपया लाभांश दिया जायेगा : योगी आदित्य नाथ

0 127

सोनभद्र : एन0आई0सी0 के सभागार में जनपद गोरखपुर के बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह से मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा उचित दर बिक्रेताओ के लाभांश में वृद्वि से सम्बन्धित आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विधायक सदर मा0 भूपेश चैबे, मा0 डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य विधायक घोरावल एवं जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला व क्षेत्रिय खाद्य आपूर्ति अधिकारी रिपूसुदन आर्य, पूर्ति निरीक्षक एंव सम्बन्धित कर्मचारीगण और उचित दर बिक्रेताओं ने देखा व सुना।

गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश के उचित दर बिक्रेताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के कोटेदारों ने कोरोना काल में जिस तरह से पात्र कार्ड धारकों को रिकार्ड खाद्यान्न वितरण किया और प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त दिलाया, इसके लिए सभी कोटेदार प्रशंसा के पात्र है। उन्होने कहा कि कोटेदारों की मेहनत एवं लगन को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें एक कुंतल पर 70 रू0 मिलने वाले लाभांश में 20 रू0 की बढ़ोत्तरी करते हुए अब 90 रू0 प्रति कुन्तल दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री के उद्बोधन के उपरान्त विधायक सदर मा0 भूपेश चैबे ने कह कि प्रदेश की उचित दर दुकानें को कॉमन सेन्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है जिससे लोग को राशन प्राप्त करने के साथ राशन, आधार, पैन, क्रेडिट कार्ड, जन्म मृत्यु, आय, जाति, निवास, पेंशन प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा आदि प्रमाण पत्र आदि भी बनवा सकेगें और इससे कोटेदारों की आय में वृद्वि होगी। इसी प्रकार विधायक-घोरावल मा0 डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य ने कोटेदारों से कहा कि सरकार की मंशा अनुसार ‘‘सबको राशन, सबको पोषण‘‘ मंत्र को साकार करने लिए ईमानदारी से पात्र कार्ड धारकों को समय पर निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न एवं अन्य सामाग्री उपलब्ध करायें तथा भारत एवं प्रदेश की लाभकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्ड एवं प्रमाण पत्र बनवाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनायें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.