diwali horizontal

अनियंत्रित ब्लास्टिंग को लेकर जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन

0 69
सोनभद्र/ओबरा।  अनियंत्रित ब्लास्टिंग को लेकर अपना दल एस के जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी के नेतृत्व में  रहवासियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। डिग्री कालेज के पीछे स्थित खदान में हो रही अनियंत्रित ब्लास्टिंग वहा के स्थानीय रहवासियों के लिए मुसीबत बन गया है जान माल की सुरक्षा को लेकर रहवासी भयभीत है। जिसे लेकर बच्चे तक डरे सहमे हुए रहते है आस पास के खेत में चरने वाले जानवर भी ब्लास्टिंग के दौरान भय से भाग खड़े होते है और कभी कभी पत्थर के आने से चोटिल भी हो जाते है आस पास के ग्रामीणों का कहना था कि हमारे घर दीवार भी जर्जर हो रही है मकान में कई जगह दरारे पड़ चुकी है। बावजूद इसके खदान में हो रही हैवी ब्लास्टिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है।  जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी का कहना था की खदान वाले अनियमितता एवम हैवी ब्लास्टिंग की सारी सीमाएं पार कर कार्य कर रहे है।जिसमे कृष्णा माइनिग स्टोन के द्वारा भी लगातार अनियंत्रित ब्लास्टिंग की जाती है जो खदान आस पास के मकानों से केवल 200 मीटर दूरी पर है। जिसे लेकर खान सुरक्षा महानिदेशालय एवम मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव खनन विभाग को पत्र भेजकर कारवाई की मांग के लिए पत्र भी लिखा है। इस मौके पर जिला महासचिव धरतीपुत्र शिब्बू शेख , जिला महासचिव युवा मंच दिनेश केशरी , सेक्टर अध्यक्ष रजनीश पांडेय, नंदू यादव , रमेश कुमार , नन्हे लाल , सुचिता देवी, दीपक कुमार तथा अन्य लोग मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.