diwali horizontal

वृक्षारोपण के महत्व को लेकर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

0 111

उरई (जालौन): स्थानीय मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में शुक्रवार को रोवर्स रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना व एनसीसी दल के सभी छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण के महत्व व इससे होने वाले लाभ हेतु जागरूक किया गया।वृक्षारोपण के महत्व व लाभ विषय पर संयोजित की गई गोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के मुख्य अनुशासन अधिकारी व क्रीङा अधिकारी राघवेंद्र गुर्जर ने की।गोष्ठी में उपस्थित छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों से ही मनुष्य का जीवन जीना संभव है, पेड़ पौधों के बिना मनुष्य जीवित नहीं रह सकता है।पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है और पर्यावरण का संचालन होता है।उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौधों का रोपण करना होगा और इन्हें संरक्षित रखना होगा।गोष्ठी का उपरांत छात्र छात्राओं ने मिलकर महाविद्यालय के विशाल मैदान की बृहद साफ सफाई कर अमरूद, आंवला, आम इत्यादि फलों के पौधे रोपे।इस दौरान रोवर्स रेंजर्स दल प्रभारी, भूपेंद्र त्रिपाठी, राष्ट्रीय सेवा योजना दल प्रभारी महेन्द्रनाथ मिश्र, एनसीसी दल प्रभारी डॉ हरिश्चंद्र तिवारी सहित डॉ मनोज तिवारी, लवकेश, डॉ विजय विक्रम के अलावा छात्र छात्राओं में साक्षी दुवे, शकीला, प्रगति आदि मौजूद रहीं।संचालन भूपेंद्र त्रिपाठी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.