diwali horizontal

शक्तिनगर एनटीपीसी सिंगरौली सडक सुरक्षा को बढावा देने के लिए जागरूकता अभियान चला लोगो को जागरूक कर रहा

0 72
सोनभद्र/ शक्तिनगर। शक्तिनगर एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सडक जागरूकता के लिए निरंतर सार्थक कदम उठाए जा रहे जिनमे गति अवरोधक स्पीड आंकलन मीटर बैरियर गति सीमा सूचक बोर्ड के अलावा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है | सड़क पर छुट्टा मवेशियों को दुर्घटना से बचाने व जानमाल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान के तहत पशु पालकों के साथ वार्ता कर उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और उनसे आग्रह किया गया कि वे व्यस्तम सड़क के समय मवेशियों को मुख्य मार्ग पर न ले जाएँ | पशु पालको के पशुओं को एनटीपीसी सिंगरौली प्लांट मुख्य मार्ग पर मवेशियों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है| बिजॉय कुमार सिकदर मानव संसाधन( विभाग प्रमुख)एनटीपीसी सिंगरौली ने बताया कि सड़क सुरक्षा हेतु जनहित में आगे भी प्रभावी कदम उठाए जाएँगे | सड़क सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन को ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा कोटा – खड़िया सड़क के अधूरे निर्माण कार्य को भी अब शुरू किया गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.