diwali horizontal

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई पीस कमेटी की मीटिंग

0 123
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल उपाध्यक्ष ने नवांगतुक  जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
 व्यापारियों ने जनपद में शांति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने का दिया आश्वासन
कन्नौज l आज नवागंतुक  जिलाधिकारी  एवं  पुलिस अधीक्षक एवं   अपर जिला अधिकारी  और क्राइम   क्षेत्राधिकारी  प्रियंका बाजपेई    कन्नौज के द्वारा एक शांति  पीस कमेटी की मीटिंग   कलेक्ट्रेट सभागार में  आहूत की गई l
जिलाधिकारी  एवं  पुलिस अधीक्षक के द्वारा शांति पीस कमेटी के सदस्यों  और  व्यापारिक संगठनों  के मध्य अपने सुझाव  रखकर  वार्ता की गई जिसमें सभी संभ्रांत नागरिकों से शांति बनाए रखने में जिला प्रशासन कन्नौज के द्वारा निवेदन किया गया मीटिंग के पश्चात  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष ( राज शर्मा ) कन्नौज के नेतृत्व में जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज को  पुष्पगुच्छ एवं गुलाब के  फूलों से उनका स्वागत किया गया व्यापारी नेता जयंत प्रताप सिंह के द्वारा दोनों अधिकारियों को गिफ्ट भेंट करके  कन्नौज जनपद शांति व्यवस्था  को सुचारू रखने का आश्वासन दिया गया l इस मौके पर  व्यापारी नेता आनंद तिवारी,  गौरव दुबे,  अविनाश तिवारी,  कामरान अहमद,  सुशील दुबे,  प्रकाश चंद्र अग्रवाल,   अन्य  व्यापारी नेता  मौजूद रहे l
Leave A Reply

Your email address will not be published.