diwali horizontal

नीरज चोपड़ा ने 18वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता

0 85

दिल्ली : भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में 18वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है।उन्होंने 88.13 मीटर भाला फेंक कर यह मेडल हासिल किया। गोल्ड ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने जीता उन्होंने 90.46 मीटर भाला फेंका।इसी इवेंट में भारत के रोहित यादव भी थे। वे 78.72 मीटर भाला फेंककर 10वीं पोजिशन पर रहे

नीरज चोपड़ा ने चौथी कोशिश में 88.13 मीटर लंबा थ्रो किया। वहीं, ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने अपने आखिरी थ्रो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 90.54 मीटर दूर भाला फेंका । चेक रिपब्लिक के जैकब वादले कांस्य पदक के साथ तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने अपना बेस्ट थ्रो 88.09 मीटर दूर भाला फेंका। वहीं, इस प्रतिस्पर्धा में पाकिस्तान के अरशद नदीम भी शामिल थे। वो पांचवे स्थान पर रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86.16 मीटर का था।

नीरज ने ओलिंपिक्स में दिलाया था गोल्ड

नीरज ने पिछले साल ओलिंपिक में 120 सालों का सूखा खत्म किया था और भारत के लिए ट्रैक एंड फील्ड में गोल्ड मेडल लाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार 1983 में किया गया था।

नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने वाले पहले एथलीट

39 साल से चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का गोल्ड जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया। उसे सिल्वर से संतोष करना पड़ा। 19 साल बाद देश को इस चैंपियनशिप में कोई मेडल मिला है।

फाइनल में नीरज की परफॉर्मेंस

नीरज से पहले अंजू बॉबी जार्ज ने लॉन्ग जंप में 2003 में ब्रॉन्ज जीता था। नीरज इस चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। साथ ही वे पहले भारतीय पुरुष एथलीट हैं, जिन्होंने इस चैंपियनशिप में कोई मेडल जीता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.