diwali horizontal

 महिलाओं में सशक्तिकरण व  विश्वास बनाने के लिए  किया जागरूक

0 105
 कन्नौज l महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को सशक्त बनाने और बनाए गए  कानूनों की जानकारी देते हुए मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं में विश्वास जगाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक कन्नौज के दिशा निर्देश में महिलाओं को जागरूक किया  गया l
 पुलिस अधीक्षक, कन्नौज कुंवर अनुपम सिंह महोदय के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन, महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से कन्नौज पुलिस द्वारा बालिकाओं छात्राओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 दृमुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया तथा एन्टी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलो शोहदो द्वारा छेडछाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
फोटो न 185
Leave A Reply

Your email address will not be published.