diwali horizontal

शराब की दुकानों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

0 103
उरई (जालौन):स्थानीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने आबकारी टीम के साथ मिलकर सोमवार को नगर में खुली देशी, अंग्रेजी शराब व बियर की अलग अलग सरकारी दुकानों का स्थलीय निरीक्षण किया।एसडीएम कृष्णकुमार सिंह, सीओ शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी व प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने आबकारी निरीक्षक पीपी टंडन के साथ मिलकर सयुक्त रूप से शराब की उक्त दुकानों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं परखीं।अधिकारियों ने शराब की दुकानों से संबंधित लाइसेंस व अन्य जरूरी प्रपत्र जांचते हुए स्टॉक व बिक्री रजिस्टर चैक किया।अधिकारियों ने शराब की दुकानों के सेल्समैनों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि दुकान के अंदर किसी भी व्यक्ति को बैठाकर शराब न पिलाएं और निर्धारित समय से समय तक ही दुकान खोलकर शराब की बिक्री करें।उन्होंने कहा कि निर्धारित मूल्य पर ही शराब की बिक्री करें और मिलावट शराब की बिक्री किसी भी सूरत में न करें।नकली, मिलावटी, गैर प्रांत की निर्मित शराब बेचने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.