diwali horizontal

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

विधुत एसडीओ ने दिखाई मानवीयता, अपने वाहन से लेकर गये मेडिकल कॉलिज, लेकिन नहीं बचाई जा सकी जान

0 81
उरई (जालौन):रात के अंधेरे में कोंच-उरई मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं मौके से गुजर रहे विधुत एसडीओ कोंच ने मानवीयता दिखाते हुए गम्भीर रूप से घायल उक्त युवक को उपचार हेतु अपने वाहन से मेडिकल कॉलिज लेकर पहुंचे लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरी निवासी 28 वर्षीय मजदूर युवक नीतू बरार पुत्र अच्छेलाल सोमवार की रात अपनी बीमार चल रही पत्नी की उरई से दवा खरीदकर बाइक से अकेला घर लौट रहा था तभी कोंच-उरई मुख्य मार्ग पर ग्राम केंथी मनोरी के बीच विपरीत दिशा से जा रहे अज्ञात वाहन ने नीतू की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते बुरी तरह कुचल गया।वहीं इत्तेफाक से उसी समय मौके से गुजर रहे कोंच विधुत एसडीओ अनिरूद्ध कुमार मौर्य ने सड़क किनारे खून से लतपथ डले युवक को देखकर अपनी गाड़ी रोक ली और राहगीरों की मदद से एसडीओ नीतू को अपने वाहन में लिटाकर उपचार हेतु मेडिकल कॉलिज उरई लेकर गये जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं।फिलहाल टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का अभी पता नहीं चल सका है और पुलिस को मृतक पक्ष द्वारा कोई तहरीर भी नहीं सौंपी गई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.