diwali horizontal

जनपद न्यायाधीश ने डीएम व एसपी के साथ किया जिला कारागार का निरीक्षण

0 101

 

बहराइच। जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, अपर जिला जज इन्द्रपाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्ण कुमार,  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार बहराइच का निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने पाकशाला सहित विभिन्न बैरकों का जायज़ा लिया। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई तथा भोजन की गुणवत्ता तथा अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गईं। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक राजेश यादव, जेलर आनन्द कुमार शुक्ल, डिप्टी जेलर देवकान्त वर्मा व शेषनाथ यादव, चिकित्सक परवेश पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.