diwali horizontal

विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एंगल दे रहा हादसे को दावत

0 109
जर्जर छज्जे में लगा एंगल कभी भी गिर सकता है बड़े हादसे को दे रहा न्यौता
शिकायत करने के बाद भी नही चेता विद्युत विभाग
जालौन। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं में गुस्सा पनप रहा है जालौन के मोहल्ला सहावनाका निवासी ओमप्रकाश फोजी ने बताया कि हमारे घरेलू मकान के छज्जे पर लोहे का एंगल लगा हुआ है   जिसमे विद्युत विभाग द्वारा उसमे बिजली की लाइन डाली गई है लेकिन वर्तमान में मकान का छज्जा काफी जर्जर हो गया  है वह कभी भी गिर सकता है इतना ही नही बल्कि मैंने कई बार विभाग को अवगत कराया लेकिन विभाग के आलाधिकारियों ने शिकायत को अनसुना कर दिया और उपभोक्ता को आजकल कहकर टाल रहे सबसे बड़ी समस्या तो यह है कि यह जर्जर छज्जा कभी भी गिर सकता जिससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है लेकिन विद्युत विभाग के आलाधिकारी मौन धारण किये हुए है उपभोक्ता काफी जगह पत्र दे चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई उपभोक्ता ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई की जल्द से जल्द मेरे मकान से बिजली की लाइन हटवा दी जाए
Leave A Reply

Your email address will not be published.