diwali horizontal

थाना सिरसा कलार में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

0 137

उरई (जालौन) पुलिस अधीक्षक डॉ रवि कुमार के कुशल निर्देशन में आज  सिरसा कलार  थाना परिसर में  थाना  प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी  ने संभ्रांत नागरिकों, मौलाना व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की जिसमें सिरसा कलार   थाना प्रभारी ने बताया कि जुमे की नमाज एवंआगामी त्यौहारो को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं किसी भी समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी ना करें । अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कहां कि बिना परमीशन के कोई भी सार्वजनिक जगह पर गणेश जी की प्रतिमा ना रखें  नमाज के लिए लगाए गए सांउडों एवं मंदिरों पर लगाए गए साउंड की आवाज परिसर से बाहर ना जाने दें ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जो त्यौहारों में ध्वनि प्रदूषण करते हैं ऐसे तथ्यों के खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस पीस कमेटी की बैठक में  सिरसा कलार थाना प्रभारी  दिव्य प्रकाश  तिवारी तथा क्षेत्रीय पत्रकार व प्रधान बंधु मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.