diwali horizontal

समाजवादी कार्यालय के बाहर लगे नीतीश और अखिलेश के पोस्टर

0 117

यूपी : लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इन पोस्टर के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि यूपी और बिहार एकजुट होकर भाजपा के लोकसभा सदस्यों की संख्या कम कर दें तो केंद्र से भाजपा की सरकार जा सकती है। सपा नेता आई पी सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह का अभियान चलाया जाएगा।

बिहार में जदयू के भाजपा का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल के साथ आने के बाद विपक्ष का आत्मविश्वास बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि इससे भाजपा के लिए मिशन 2024 चुनौतीपूर्ण हो गया है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हाल में ही देश भर के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की और विपक्ष को एकजुट किए जाने का संदेश दिया। यूपी के विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन ने भी 125 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उम्मीद की जा रही है कि सपा यूपी में भाजपा को कड़ी टक्कर देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.