diwali horizontal

कोविड टीकाकरण में इतने करोड़ से अधिक टीके लगे

0 106

नयी दिल्ली  देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 215.47 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 15 करोड़ 47 लाख 80 हजार 693 टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 4369 नये मरीज सामने आये हैं। यह संक्रमित मामलों का 0.1 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.25 फीसदी हो गयी है। इसी अवधि में 5178 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं जिससे देश में कोरोना रोगियों की संख्या घटकर 46 हजार 347 रह गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि अभी तक कुल चार करोड़ 39 लाख 30 हजार 417 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 50 हज़ार 468 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 88 करोड़ 99 लाख 43 हजार 859 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.