diwali horizontal

मोटोरोला ने  मोटोरोला एज 30 फ्यूजन लॉन्च किया

0 89
नई दिल्ली- मोटोरोला ने भारत में आज अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट की सीमाओं को आगे बढ़ाते हुए अपने दो नए एज डिवाइस: मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा और मोटोरोला एज 30 फ्यूजन को लॉन्च किया। भारत में दो नए एज डिवाइस: मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा और मोटोरोला एज 30 फ्यूजन के लॉन्च के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट की सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखता है। यह दोनों स्मार्टफोन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आते है, जो कि शानदार डिजाइन और एक्सपीरियंस के साथ हमारे ह्यूमन सेंसेस को  एक अलग ही आनंद प्रदान करेगा। मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा, की कीमत मात्र र. 59999 होगी, इसके साथ ही  22 सितंबर, 2022 से एक्सक्लूसिव लॉन्च के साथ केवल 54999 में केवल लिमिटेड पीरियड के लिए ही उपलब्ध होगी। मोटोरोला एज 30 फ्यूज़न की कीमत मात्र रु. 42999 रुपये होगी, जो कि 22 सितंबर 2022 से एक्सक्लूसिव लॉन्च के साथ केवल 39999 में लिमिटेड पीरियड के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा-पूरी तरह से एक प्रीमियम डिवाइस होने के अर्थ को फिर से परिभाषित करता है, जो कि “अल्ट्रा-लेवल” डिवाइस को एक नया ही अर्थ देता है। इस फ्लैगशिप डिवाइस में सबसे अब तक का सबसे एडवांस्ड स्नैपड्रैगन मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म1, इंडस्ट्री का उच्चतम रिज़ॉल्यूशन कैमरा सेंसर और सबसे तेज़ टर्बोपावर चार्जिंग मौजूद है। इसके अलावा, मोटोरोला एज 30 फ्यूजन परफॉरमेंस और सुंदरता का एक शानदार जोड़ है जो कि इस शानदार डिवाइस में एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ पैक की गई प्रीमियम विशेषताओं को प्रदर्शित करता है।
मोटोरोला 30 एज अल्ट्रा जिसमे है दुनिया का पहला 200एमपी का कैमरा सिस्टमहमने मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा को 50एमपी के अल्ट्रावाइड कैमरा लेंस के साथ फ्रेम में अधिक दृश्य फिट करने और अभी भी उच्च गुणवत्ता वाली फोटोज प्राप्त करने के लिए तैयार किया है। नया मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा इंडस्ट्री के लीडिंग और अब तक के सबसे एडवांस्ड स्नैपड्रैगन मोबाइल प्लेटफॉर्म1 के साथ आता है। मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा ने फास्ट चार्जिंग के स्टैंडर्ड्स को पूरी तरह से रीडिफाइन कर रख दिया है। अब आप इसकी अविश्वसनीय 125 वॉट की स्पीड पर केवल 7 मिनट की चार्जिंग5 में पूरे दिन के लिए पावर प्राप्त कर सकते हैं, जो अब तक का सबसे तेज़ टर्बो पाव चार्जिंग है। पावरफुल ऑडियो और इंडस्ट्री -लीडिंग वाईफाई 6इ वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एक एंडलेस एज डिस्प्ले को मिलाकर अब आप क्लाउड गेमिंग को एक नए लेवल पर ले जा सकते हैं, चाहे वह घर पर हो या फिर चलते-फिरते।मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा में एज लाइट्स भी हैं। डिवाइस पर ख़ास तरीके से डिज़ाइन किए गए एड्जेस पर इसकी डिवाइस लाइट आपको किसी भी नए नोटिफिकेशन, फोन कॉल, या शेड्यूल किया गया अलार्म के बारे में बताने के लिए अलग-अलग तरीकों से लाइट्स दिखाती हैं। बस एक ही झलक आपको सब बता देती है कि क्या हो रहा है। पांच कलर ऑप्शन में से चुनकर आप अपने एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज़ कर सकते है। जब सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी की बात आती है, तो मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा अपने यूनिक नियर-स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस और मटेरियल यूआई कार्यान्वयन के साथ, माईयूएक्स फीचर्स और मोटोरोला जेस्चर के साथ बढ़ाया जा सकता है, जो कि इसे भारत में सबसे स्मूथ फ्लैगशिप सॉफ्टवेयर बनाता है। यह फ्लैगशिप डिवाइस 3 ओएस अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है, जो कि यूजर्स को वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ सॉफ्टवेयर का एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इतना ही नहीं, मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा मोटो स्ट्रांगबॉक्स के साथ आता है – मोटोरोला के बिजनेस-ग्रेड सिक्योरिटी सोल्युशन के साथ अतिरिक्त हार्डवेयर-बेस्ड सिक्योरिटी – मोबाइल के लिए थिंकशील्ड, जो इसे दुनिया के सबसे सुरक्षित एंड्रॉइड डिवाइसों में से एक बनाता है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.