diwali horizontal

बॉलीवुड मे एंट्री के पहले जिम मे घंटो पसीना बहा रहीं हैं प्रज्ञा

साऊथ फिल्मो की हॉट गर्ल प्रज्ञा नयन इन दिनों अपना ज्यादे वक्त जिम मे बिता रहीं हैं, यूँ तो

0 188
खुद को फिट रखने के लिए प्रज्ञा नयन रोजाना जिम मे जाती हैं लेकिन इन दिनों वो कुछ ज्यादे ही जिम मे वक्त बिता रहीं हैं, जिम मे घंटो तक पसीना बहाने वाली प्रज्ञा नयन से जब हमारे संवाददाता ने बातचीत की तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि साऊथ फिल्मो के साथ उन्होंने बॉलीवुड फिल्मो मे काम करने का इरादा कर लिया है, उन्होंने बताया कि यदूनाथ फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही हिंदी फिल्म उनकी पहले डेब्यू बॉलीवुड की फिल्म होगी जिसमे वो मुख्य भूमिका मे नजर आएँगी। उन्होंने बताया कि फिल्म की कथानक के अनुसार मेन लीड की हीरोइन को काफी फिट दिखना है इसलिए वो खानपान मे सावधानी बरतने के साथ रोजाना जिम जाकर घंटो तक पसीना बहा रही हैं। साऊथ इंडियन फिल्मो मे अपने हॉट सीन के लिए हमेशा चर्चा मे रहने वाली प्रज्ञा नयन की आगामी हिंदी मूवी यदूनाथ फिल्म्स के बैनर तले आने वाली है जिसको लेकर प्रज्ञा काफी गंभीर है। यदूनाथ फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही उनकी पहली हिंदी मूवी एक हारर मूवी होगी जो पूरी तरह से दर्शकों को सस्पेंस थ्रिलर का आनंद देगी। आशा ये जताई जा रही है कि प्रज्ञा की आगामी फिल्म मे भी दर्शकों को बोल्ड और उत्तेजक सीन देखने को मिलेंगे। सत्यमेव टाइम्स के कैमरे मे कैद इन तस्वीरों को आप भी गौर से देखिये, जिम मे हर रोज घंटो पसीना बहा रही प्रज्ञा नयन साऊथ फिल्मो की ड्रीम गर्ल बनकर उभरी हैं जिनके एक दो नही बल्कि लाखो चाहने वाले है, फिल्मो मे बिंदास रोल निभाने वाली प्रज्ञा नयन हाई एजुकेटेड है,  M टेक की पढ़ाई के बाद फैशन शो के जरिये साऊथ इंडियन फिल्मो मे धमाकेदार एंट्री करने वाली प्रज्ञा नयन बॉलीवुड मे दस्तक देने के पहले जिम मे पसीना बहाती नजर आ रही है। आपको बता दें कि हाल ही मे प्रज्ञा नयन साऊथ इंडियन फिल्मो के प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह साईमा एवार्ड मे सम्मानित भी हुई है। अपने दमदार अभिनय के चलते साईमा एवार्ड 2022 के समारोह मे सम्मानित होने वाली प्रज्ञा नयन अब बॉलीवुड की फिल्मो मे धमाल मचाने के लिए तैयार है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.