diwali horizontal

डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने किया प्रा.वि. बंगला चक का निरीक्षण

डीएम के गणित का प्रश्न हल कर निपुण छात्रा बनी दिव्या शर्मा

0 63

 

बहराइच । परिषदीय विद्यालयों के पठन-पाठन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की उपस्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र विकास खण्ड रिसिया अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बंगला चक का औचक निरीक्षण किया। मध्यान्ह भोजन योजना के सत्यापन हेतु डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने कक्षा 02 के छात्र-छात्राओं से पूछा कि बच्चों आज मध्यान्ह भोजन योजना में क्या खाया है। इस पर बच्चों ने जवाब दिया कि विद्यालय की ओर से एमडीएम में आज तहरी परोसी गई। डीएम के यह पूछने पर कि तहरी में चावल के साथ और क्या था तो बच्चों ने बताया कि आलू व सोयाबीन मिक्स तहरी खाने को मिली है। रोस्टर के अनुसार आज बच्चों का तहरी डे भी था।
यहॉ से कक्षा 04 में पहुॅचे डीएम ने पाया कि अध्यापिका रेहाना बेगम द्वारा बच्चों को गणित पढ़ाया जा रहा था। डीएम ने सीधे व्हाइट बोर्ड का रूख किया और पेन उठाकर गणित का सवाल लिख कर बच्चों से हल करने को कहा। कक्षा में मौजूद छात्र अंकित व सचिन गणित का सवाल हल करने में ठिठक गये। जबकि उसी कक्षा की छात्रा दिव्या शर्मा ने गणित के प्रश्न को हल कर डीएम से निपुण छात्रा का खिताब भी प्राप्त किया। साथ ही प्रश्न को हल करने के लिए आगे आने वाले तीनों छात्राओं को डीएम ने नकद पुरस्कार प्रदान कर हौसला अफज़ाई की।
निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अमित गौतम, सहायक अध्यापिका रेहाना बेगम, मीनाक्षी महेश्वरी, सायमा शाद उपस्थित मिलीं। जबकि सहायक अध्यापिका मोनी रूथ भारती के सम्बन्ध में बताया गया कि वह निपुण भारत प्रशिक्षण के लिए बीआरसी पर गई हैं। डीएम डॉ. चन्द्र ने शिक्षण स्टाफ को निर्देश दिया कि नवाचार के साथ बच्चों को गुणवत्ता पर शिक्षा प्रदान की जाय। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी सिखाये जायें। डीएम ने विद्यालय भवन व परिसर की साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि विद्यालय की साफ-सफाई बनाये रखें। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, खण्ड विकास अधिकारी रिसिया अनूप कुमार यादव, थानाध्यक्ष रिसिया इन्द्रजीत यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.