diwali horizontal

नगर निकाय चुनाव एवं आगामी होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन्न।

0 74
चोपन/ सोनभद्र बुधवार को भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल की एक आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में श्याम लॉज में किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता मौजूद रहे वहीं बैठक में आगामी होने वाले नगर निकाय चुनाव और विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दिया गया जिसमें 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों के विषय में चर्चा किया गया जो की सेवा पखवाड़ा के तहत करना है | इस मौके पर प्रदीप अग्रवाल, संजय जैन, संजीव त्रिपाठी, राजन जायसवाल, सतेंद्र आर्य, राजेश अग्रहरी, विकाश चौबे, राजेंद्र जैन,विकास सिंह छोटकु, धर्मेन्द्र जायसवाल, रणवीर सिंह, सोनी रावत, तीरथ राज शुक्ला, बृजेश पांडेय, प्रेम पटेल, राम दुलारे खरवार के साथ साथ नगर के भाजपा  कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.