diwali horizontal

अपने पहले मिनी मूवी फेस्टिवल के अवसर परअमेज़ॉन मिनी टीवी 22 सितंबर से 5 नई शार्ट फिल्में लॉन्च करेगा

0 83
मुंबई:  अमेज़ॉन की फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस – अमेज़ॉन मिनी टीवी ने आज एक अनोखा मूवी फेस्टिवल – ‘मिनी मूवी फेस्टिवल’ शुरू करने की जानकारी दी है। सिनेमा का एक अनोखा उत्सव – इस फेस्टिवल में 22 सितंबर को एक साथ, पांच संबंधित और मनोरंजक शॉर्ट फिल्मों का प्रीमियर होगा, जो सभी को एक संपूर्ण मनोरंजन का अनुभव प्रदान करेगा।‘मिनी मूवी फेस्टिवल’ में नीचे दिए गए इन पांच टाइटलों का प्रीमियर शामिल होगा-
● कंडीशंस अप्लाई- पूजा बेनर्जी  द्वारा निर्देशित; श्रेया चौधरी और मृणाल दत्त द्वारा अभिनीत
● वकील बाबू – सुमित पुरोहित द्वारा निर्देशित; अभिषेक बेनर्जी  द्वारा अभिनीत
● पर्दे में रहने दो – हीना डिसूजा द्वारा निर्देशित; मलिश्का  मेंडोंसा द्वारा अभिनीत
● गुड मॉर्निंग – ज्योति कपूर दास द्वारा निर्देशित; नेहा धूपिया द्वारा अभिनीत
● द लिस्ट – गौरव दवे द्वारा निर्देशित; कृति कुल्हारी और अंगद बेदिक द्वारा अभिनीत
अमेज़ॉन एडवर्टाइज़िंग के हेड, गिरीश प्रभु ने कहा  हम टैलेंट, मशहूर प्रोडक्शन हाउस और कुशल निर्देशकों का एक पावरहाउस की पहल के माध्यम से कुछ सार्थक और प्रभावशाली कहानियाँ देने की उम्मीद करते हैं। भारत के सभी हिस्सों से लाखों अमेज़ॉन ग्राहक इन शानदार फिल्मों का मुफ्त में आनंद ले सकेंगे!सिख्या एंटरटेनमेंट के सी ई ओ  गुनीत मोंगा ने कहा सिख्या  एंटरटेनमेंट  का अमेज़ॉन मिनी टीवी के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है। वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस ने इससे पहले कई सारे पुरुस्कृत शॉर्ट फिल्मों का प्रीमियर किया है। अपनी पहली मिनी मूवी फेस्टिवल के साथ हमारी दो मिनी-मूवी, कंडीशन्स अप्लाई और गुड मॉर्निंग लॉन्च करना, हमारे लिए एक अद्भुत अनुभव है। रॉय कपूर फिल्म्स के मालविका खत्री ने कहा  हम अमेज़ॉन मिनी-टीवी के मिनी मूवी फेस्टिवल का हिस्सा बनकर दर्शकों के लिए इस अनूठी और सोची-समझी मिनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। सिविक स्टूडियोज की फाउंडर, अनुष्का शाह ने कहा  हमारी शॉर्ट फिल्म वकील बाबू, एक युवा वकील की कहानी है जो अपना उद्देश्य खोजने के लिए संघर्ष करता है। हमें खुशी है कि अभिषेक बेनर्जी ने मुख्य किरदार निभाया है और उनके संघर्ष को जीवंत किया। आई एल एन  के फाउंडर और सी ई ओ  अंगद भाटिया ने कहा  पर्दे में रहने दो 30 साल की उम्र में तलाकशुदा महिला के आकर्षण, भ्रम और जटिलता की पड़ताल करता है, जो डेटिंग ऐप पर किसी ऐसे व्यक्ति से मिलती है जिसे वह पसंद करती है।मिनी मूवी फेस्टिवल, 22 सितंबर 2022 को अमेज़ॉन मिनी-टीवी पर लांच होगा। यदि आप मुफ्त,गहरी,संबंधित और मनोरंजक कंटेंट की तलाश में हैं, तो अमेज़ॉन के शॉपिंग ऐप और फायर -टीवी के माध्यम से अमेज़ॉन मिनी टीवी पर  मुफ्त में लॉग-इन करें। कोई सुब्स्क्रिब्शन की आवश्यकता नहीं है
Leave A Reply

Your email address will not be published.