diwali horizontal

किताबें पाकर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान।

0 123

बहराइच:सरकार द्वारा बच्चों को निशुल्क पुस्तकें दी जा रही हैं इसी क्रम में आज निशुल्क पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी पुस्तकों को पाकर नौनिहालों ने पूरे मन से पढ़ाई करने का आश्वासन अध्यापकों को किया। बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संविलियन विद्यालय धरसवा में विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई निशुल्क पुस्तकों का  छात्रों के मध्य समाजसेवी व्यास जी द्वारावितरण किया गया।

उन्होंने कहा की शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के बराबर है विभाग बहुत सुंदर कार्य कर रहा है हमारी शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है और हमें इस शिक्षा के विकास की धारा में मिलकर आगे बढ़ना चाहिए इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विद्या विलास पाठक अमिता निगम नमिता श्रीवास्तव जय देवी रमेश कुमार अर्चना सिंह सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे और 129  छात्रों को पुस्तकें वितरित की गई राष्ट्रगान के साथ वितरण समारोह का समापन हुआ

Leave A Reply

Your email address will not be published.