diwali horizontal

धरातल पर दिखाई देने लगी डीएम दिनेश चंद्र की मेहनत

गौवंशो के लिए चारे के बेहतर प्रबंध करने वालो को किया सम्मानित।

0 154
बहराइच। बेज़ुबान निराश्रित गौवंशो की सेवा के लिए उनके लिए चारे की बेहतरीन व्यवस्था करने वाले जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की मेहनत का नतीजा धरातल पर दिखाई दे रहा है निराश्रित गौवंश के लिए चिंतित प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री को अब बहराइच में गौवंशो के भोजन की व्यवस्था की चिंता से मुक्त हो जाना चाहिए क्योंकि उनके डीएम उन्हीं के आदर्शों पर चल कर गौवंशो के चारे के लिए लोगो को जागरूक करने के साथ साथ कभी खेतो को गोड़ते कभी नेपियर घांसो को बोते तो कही फावड़ा चलाकर नेपियर घांस लगे खेतो की सफाई करते दिखाई देते हैं लोगो को ज़्यादा से ज़्यादा नेपियर घास लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कलेक्टर डॉ0 दिनेश ने जनपद में हरा चारा उत्पादन कर पशुओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं संवर्धन में हरा चारा (नेपियर घास) लगाने वाले तथा उत्पादन करने में अपना सहयोग देने वाले प्रगतिशील कृषक शिवशंकर सिंह, बब्बन सिंह, शंशाक सिंह, श्रीमती माया देवी सहित 12 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीणा ज़िला कृषि अधिकारी सहित जनपद के अधिकारी मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.