diwali horizontal

प्रॉपर्टी डीलर की उसके ही दोस्तों ने दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, मचा हड़कंप

0 287

लखनऊ : राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब एक प्रॉपर्टी डीलर की उसके दोस्तों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आनन-फानन में गंभीर हालत में घायल प्रॉपर्टी डीलर को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसीपी बीनू सिंह ने बताया कि सुबह के समय सेक्टर 14 में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव को उसके दोस्त घर पर आए थे। कमरे में दोनों के बीच बातचीत हुई। पूछताछ में पता चला है कि घर के बाहर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसमें उसके दोस्तों ने ही उसे गोली मार दी है। गोली पेट में लगी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.