diwali horizontal

डेंगू के प्रति जागरुकता हेतु हिण्डाल्को कॉलोनी की महिलाओं ने निकाली रैली

0 70
सोनभद्र/ रेणुकूट। बदलते मौसम में पैर पसार रहे डेंगू की रोकथाम को लेकर हिण्डाल्को प्रबंधन बेहद सजग है। साथ ही हिण्डाल्को प्रबंधन द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में हिण्डाल्को कॉलोनी परिसर में डेंगू के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें तकरीबन 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ मिलाती क्लब मंदिर से किया गया जहां रैली न्यू आई टाइप होकर पुनः मिताली क्लब पर समाप्त हुई। रैली के आयोजन एवं प्रबंधन में राजश्री वर्मा का अहम योगदान रहा। रैली में कल्पना शुक्ला, रीता मिश्रा, जुबैदा खान, यासमीन रिजवी, अनीत सिंह, अन्नपूर्णा पाठक, सविता सिंह, रीना उपाध्याय, वंदना दूबे, शिखा सिंह, अर्चना अग्रवाल आदि महिलाओं से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.