diwali horizontal

चोरी की योजना बनाते चोर नाजायज चाकू ,सरिया व चाभी के गुच्छे के साथ गिरफ्तार 

0 86
बहराइच।जनपद में पुलिस अधीक्षक केवश कुमार चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम व के सम्बन्ध मे चलाये गये अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा कृष्ण प्रताप सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना रूपईडीहा श्रीधर पाठक के कुशल नेतृत्व मे आज देशी शराब भठ्ठी बाबागंज के पास से अभियुक्तगण अतीक अहमद सिद्दिकी पुत्र स्व0 रफीक अहमद निवासी गुलरिया अड्डा भंसार रोड वार्ड  नं 6 संतोषी टोर थाना जिपारका जिला वर्दिया नेपाल निजामुद्दीन पुत्र नजीर निवासी दर्जीगांव दा0 लखैय्या थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच   कय्यूम पुत्र बघेलू निवासी सीतापुरवा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच कलाम पुत्र इब्राहिम निवासी सीतापुरवा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच सतीश कुमार वर्मा पुत्र संतोष कुमार वर्मा निवासी मोहनापुर दा0 मुरलीधर दंदौली थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच  को चोरी की योजना बनाते हुए 05 अदद नाजायज चाकू , सरिया व चाभी के गुच्छे के साथ गिरफ्तार किया गया  जिसके सम्बन्ध मे मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया ।इस गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उ0नि0 रामकेश उ0नि0 अजेश कुमार हे0का0 कन्हैयालाल दूबे हे0का0 अविनाश कुशवाहा का0 संजय गौड़ का0 भरत यादव का0 दीपचन्द विश्वकर्मा का0 अशोक यादव थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच मजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.