diwali horizontal

प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेला में बस्ती संकुल बना ओवर ऑल चैंपियन

0 87
बस्ती। प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती का शानदार प्रदर्शन रहा, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच तरुण वर्ग में विद्यालय के भैया आनंद त्रिपाठी प्रज्ञान मिश्रा और आयुष सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वैदिक गणित किशोर वर्ग में विद्यालय के भैया निखिल अभय तथा शिवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शन में विद्यालय के भैया अखंड जायसवाल, अभिनव उपाध्याय,किशोर वर्ग में शिवम वर्मा आशीष पांडे, आशीर्वाद सिंह, अभिनव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के भैया अलौकिक श्रीवास्तव के मॉडल को विशेष प्रोत्साहन दिया गया, विज्ञान प्रयोग में विद्यालय के भैया आयुष ओझा ने पूरे प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसी प्रकार गणित प्रदेश में भैया सत्येंद्र पार्टी और अर्पिक राव ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित प्रयोग में विद्यालय के भैया आशुतोष मिश्रा ने बाल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के आचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने आचार्य पत्र वाचन में द्वितीय स्थान प्राप्त करते विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर आज विद्यालय में वंदना सत्र में प्रधानाचार्य जी द्वारा सभी प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.