diwali horizontal

यूपी प्रेस क्लब में मुलायम सिंह की याद में हुई शोक सभा

0 124

लखनऊ : धरती पुत्र स्व0 मुलायम सिंह की याद में कैसरबाग के यूपी प्रेस क्लब में एक शोक सभा आयोजन मोहम्मद एबाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिग्रेड द्वारा किया गया। जिसमें अध्यक्षता प्रो० शारिक रूदौलवी ने कि और संचालन साबिरा हबीबा ने की और हिन्दूस्तान की बुद्धिजीवी लोगो ने अपने खयालात नेता मुलायम सिंह यादव के लिये पुरानी यादें एवं अपने साथ गुजारे हुये लम्हों को याद किया एवं उनको हमेशा याद रखा जायेगा।

जिसमें मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, मौलाना यासूब अब्बास, मौलाना फजरूल मन्नान, डॉक्टर कल्बे सिब्तैन नूरी, पूर्व आईपीएस वसीम अहमद, नज्जमुल हसन नजमी, डॉक्टर एस एन यादव, पूर्व सीएमओ, मौलाना शावाव रजा, मौलाना शवाहत हुसैन, डॉक्टर अशोक, नि० अध्यक्ष सुशील दीक्षित, मौलाना मशराकैन, रज़ा हैदर साहब डायरेक्टर बैंक, तारिक अब्दुल्लाह, निज़ाम गाजी, नकी हैदर नदीम, एहसान नकवी, ताजू मिर्जा, सौरभ यादव, नुसरत हुसैन लाला शहजाद अब्बास मौजूद रहे ।

मौलाना खालिद रशीद ने अपने संबोधन में कहा कि हम नेता जी को याद करते है कि उन्होंने मुस्लमानों के लिये बहुत सारे काम किये। मैं नौजवानों से अपील करता हूँ की नेता जी के पद चिन्हों पर चलते हुये समाज के हर वर्ग के लिये काम करें।

मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि उर्दू ट्रान्सलेटर के माध्यम से (उ०प्र०) के लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम किया। मौलाना फजरूल मन्नान ने नेता जी को याद करते हुये कहा सभी जाति-धर्मो से हट करके लोगों को जोड़ने का काम किया।

डा० कल्बे सिब्तैन नूरी ने कहा कि नेता जी ने शिक्षा को बहुत ही महत्व दिया जिसका उदाहरण यूनिटी कालेज से देश विदेश में जाकर नौकरी कर रहे है। यही उनके लिये सच्ची श्रद्धांजलि प्रो0 शारिक रूदौलवी ने बताया कि नेता जी के बारे में चाहे शिक्षा, खेल-कूद, रंगमंच, यश भारती की शरूआत सम्मान का उदाहरण है

N

मोहम्मद एबाद ने शोक सभा मे अपने बयान में कहा कि मैं आज नेता जी के शोक सभा के कार्यक्रम में शपथ लेता हूँ कि आजीवन उनके पद चिन्हो पे चलने काम करूंगा। माननीय अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करूंगा।

हिसाम सिददीकी ने अपनी दोस्ती का तस्किरा करते हुये उन्ही ने अपने पुरानी यादें ताजा की मौलाना जफर नदवी ने कहा की नदवा की शिक्षा को लेकर महात्वपूर्ण कदम उठाते हुये उर्दू को मुख धारा में लाने का कार्य किया जिसका उदाहरण पूरे उ0प्र0 में लोगों को रोगजार से जोड़ा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.