diwali horizontal

नारायण दत्त तिवारी की मनी जयंती व पुण्यतिथि

0 114

लखनऊ: आरएनएस कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्व.नारायण दत्त तिवारी की जयंती व पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल तौकीर आलम तथा प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे अनिल यादव ने नारायण दत्त तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने नारायण दत्त तिवारी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्यरत थे उन्होंने प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में पहली बार विदेश मामलों के मंत्री और वित्त मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

देश व प्रदेश की राजनीति में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल तौकीर आलम प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, अनिल यादव, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह विवेकानंद पाठक उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ प्रमोद पाण्डेय राजेश सिंह काली मीडिया संयोजक अशोक सिंह डिजिटल मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी प्रवक्ता संजय सिंह पंकज तिवारी विशाल सिंह राजपूत सचिन रावत किसान कांग्रेस अध्यक्ष मध्य जोन जगदीश सिंह एनएसयूआई पूर्वी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तमाम कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.