diwali horizontal

फूल वालों को उत्तर प्रदेश का मिला द्वितीय पुरस्कार

0 102

लखनऊ: आरएनएस राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव को बढ़ाने के उद्देश्य से महरौली नई दिल्ली में आयोजित फूल वालों की सैर-2022 कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को द्वितीय पुरस्कार मिला इसके अलावा पंखे स्टेज पर लगाने जाने वाले कार्यक्रम में भी उत्तर प्रदेश को उत्कृष्ट श्रेणी का पुरस्कार मिला निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव द्वारा पुरस्कार प्राप्त किया गया  संयुक्त निदेशक सूचना द्वारा नई दिल्ली में प्राप्त पुरस्कार के प्रतीक चिन्ह को निदेशक सूचना को हस्तगत कराया गया।

निदेशक सूचना शिशिर ने सूचना विभाग की टीम को बधाई दी गौरतलब है कि प्रति वर्ष की भांति इस साल भी महरौली में फूल वालों की सैर 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इस बार उत्तर प्रदेश हरियाणा राजस्थान दिल्ली  तमिलनाडू व अन्य राज्यों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें
उप्र की ओर से सूचना विभाग के कलाकारों ने राष्ट्रीय एकता व सद्भाव पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.