diwali horizontal

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित थरूर को 6,825 मतों से हराया

0 90

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे बुधवार को पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने मल्लिकार्जुन खरगे को निर्वाचित घोषित किया।

उन्होंने बताया कि खरगे को 7,897 वोट मिले तथा थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए मिस्त्री ने बताया कि चुनाव में 9,385 वोट पड़े थे और इनमें से 416 वोट अवैध करार दिए गए थरूर ने चुनाव नतीजों की आधिकारिक घोषणा से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली और खरगे को बधाई दी थरूर ने एक बयान में कहा अंतिम फैसला खरगे के पक्ष में रहा कांग्रेस चुनाव में उनकी जीत के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कांग्रेस का अध्यक्ष बनना बड़े सम्मान बड़ी जिम्मेदारी की बात है मैं मल्लिकार्जुन खरगे को इस चुनाव में उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं उनका यह भी कहना था कि सर्वाधिक संकटपूर्ण स्थितियों में पार्टी का संबल बने रहने और नेतृत्व प्रदान करने के लिए सभी निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के ऋणी हैं थरूर ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष पद का स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में अपना योगदान देने के लिए मैं राहुल गांधी प्रियंका गांधी का धन्यवाद करता हूं थरूर के प्रस्तावक रहे सांसद कार्ति चिदंबरम ने खरगे को बधाई दी और कहा कि शशि थरूर को 1072 वैध मत मिले हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9385 डेलीगेट निर्वाचक मंडल के सदस्यों ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था पार्टी मुख्यालय में मतगणना बुधवार सुबह निर्धारित समय 10 बजे के कुछ देर बाद 10.20 बजे आरंभ हुई थी। इस मौके पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के प्रस्तावक सांसद कार्ति चिदंबरम और कुछ अन्य चुनावी एजेंट मौजूद थे। खरगे की तरफ से सांसद सैयद नासिर हुसैन और कुछ अन्य नेता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.