diwali horizontal

बीआरसी डीहा पर मनाया गया राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम।

0 294

बहराइच: जनपद के विकास खंड चित्तौरा अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र डीहा पर आज एक दिवसीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2022- 23 का आयोजन काफी धूमधाम से किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीरेंद्र नाथ द्विवेदी वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बीइओ चित्तौरा राजकिशोर ने की जबकि संचालन शैक्षिक महासंघ के महामंत्री उमेश त्रिपाठी ने की।इस दौरान प्रतियोगिता में दस नम्बर तक आने वाले विद्यार्थियों को बीइओ राजकिशोर ने एक एक हज़ार रुपये की नगद धनराशि भी देकर पचास बच्चों के समूह को टूर पर ले जाने की घोषणा की।

कार्यक्रम में विकास खंड चित्तौरा के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया एवं विज्ञान से संबंधित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय कौरे मऊ के छात्र गुलशन एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर जोत युसूफ हठीला के छात्र हेमंत कुमार को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ मुख्य अतिथि  द्विवेदी और बीइओ राजकिशोर ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र नगद पुरस्कार एवं ट्राफी आदि देकर पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र का वितरण भी मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की योजना के अनुसार टॉप 50 बच्चों को एक्स्पोज़र विजिट के लिए भी आगामी दिनों में ले जाया जाएगा। जिसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी चितौरा राज किशोर द्वारा दी गई।

इस कार्यक्रम में कुल 101 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम के आयोजन में बृजेश कुमार सलिल मनोज कुमार श्रीवास्तव सुशील श्रीवास्तव ए आर पी वीरेंद्र कुमार ए आर पी भानु प्रताप मिश्र राम सिंह आजाद कुमार अभय समर फिरदौस संतोष वर्मा आंचल श्रीवास्तव आशुतोष त्रिपाठी परविंदर बालियान राहुल गौतम प्रशांत मिश्रा सहायक प्रिंस शुक्ला मोहित मिश्रा आदि शिक्षकों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि वीरेंद्र नाथ द्विवेदी ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया एवं उपस्थित विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया खंड शिक्षा अधिकारी चितौरा राज किशोर द्वारा मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया  राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.