
उरई (जालौन) भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पूर्व जिलाध्यक्ष रविकांत सिंह गेंदोली की अगुआई में दिन शनिवार को उपजिलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को एक पत्र सौंपते हुए बताया कि बर्ष 1996 में कोच उरई रोड नदीगांव तिराहा पर भारत रत्न डॉ बी आर अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित होने जा रही थी लेकिन किसी कारण बस मूर्ति स्थापित नहीं हो सकी और प्रशासन ने मूर्ति को कब्जे में लेकर मालखाने में रख दिया था जिसे बाहर निकालकर सुपुर्द किया जाए और उक्त जगह पर हो रहे सौन्दर्यीयकरण को रुकवाया जाए क्योंकि वहां हो रहे निर्माण को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे वहां पर कोई मूर्ति स्थापित होने वाली है जो नहीं होनी चाहिए उक्त जगह पर नगर पालिका द्वारा चौराहे का सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है जिसकी अनुमति पी डब्लू डी उरई से मांगने पर स्टेट हाइवे पास होने के कारण जगह के अभाव में परमीशन नहीं दी गयी और नगर पालिका परिषद द्वारा जो निर्माण कराया जा रहा है वह गैर कानूनी है उक्त के सम्बंध में भीम आर्मी ने एस डी एम से मांग करते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर मांग पूरी नहीं हुई तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस अवसर पर मण्डल सह संयोजक अखण्ड प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ जयहिंद पूर्व जिलामंत्री राघवेंद्र सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह पूर्व जिला मीडिया प्रभारी दीपेश बाबा जिला महासचिव उपेंद्र सिंह चन्देल पूर्व जिला उपाध्यक्ष आशीष बौद्ध आनंद कुमार सुंदर दोहरे सहित तमाम भीम आर्मी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।