diwali horizontal

ख्वाजा मॉडल में छात्र परिषद समारोह

कर्नल समीर चौधरी ने दिलाई शपथ

0 129
अजमेर दरगाह कमेटी द्वारा संचालित ख्वाजा मॉडल स्कूल के विधार्थीयों में नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन पाठ के लिए छात्र परिषद् का गठन किया गया। इस अवसर पर 2 राज आर्टी बैट्री, के कमाण्डीग अधिकारी कर्नल समीर चौधरी ने हैड बॉय बिलाल अहमद और हैड गर्ल फातिमा के साथ परिषद के समस्त सदस्यों को शपथ दिलवाई और बेच व सैशे लगाकर उनका उत्साह वर्धन किया। चौधरी ने अपने संबोधन युवाओं को फौज से जुड़ने एवं अनुशासन को जीवन का अभिन्न अंग बनने के की बात कही। प्राचार्य राजीव अरोड़ा द्वारा अतिथि स्वागत किया वहीं उपप्राचार्य करिश्मा खान ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मोहम्मद फजल, शाहिन परवेज, डॉ मकसूद अहमद, श्रीमती ताहिरा खान, प्रदीप सेन, मुकेश बड़ीवाल एवं ऐतेजाद अहमद खान  इत्यादि उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.