diwali horizontal

जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारम्भ

0 94

सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

बहराइच : जनपद में उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच उत्कर्ष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट परिसर बहराइच में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश चतुर्वेदी ने प्रधान न्यायाधीश शेषमनी, चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश ई.सी.एक्ट नोडल अधिकारी

लोक अदालत सुरजन सिंह प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम प्रकाश पाण्डेय, विशेष न्यायाधीश एस.सी. एस.टी.एक्ट राकेश कुमार तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्र प्रकाश, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट वरुण मोहित निगम,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस.एक्ट मनोज कुमार मिश्रा

सिविल जज सी.डी. एफ.टी.सी. प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच अनुपम दीक्षित व ए.सी.जे.एम. पूर्व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्ण कुमार व अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर व मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया।
इसके पश्चात प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राम प्रकाश पाण्डेय, चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नोडल अधिकारी, लोक अदालत सुरजन सिंह, सिविल जज सी.डी. प्रभारी सचिव, जिला विधिक, बहराइच अनुपम दीक्षित व सी.जे.एम. शिवेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा न्यायालय परिसर में बैंको द्वारा लगाये गये स्टाल का निरीक्षण कर अधिकाधिक वादों को निस्तारण कराए जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.