diwali horizontal

उत्तर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं आम सरकार सख्त कदम उठाए

0 87

लखनऊ : बसपा प्रमुख मायावती ने रायबरेली में दलित समाज के लोगों से हुई मारपीट पर ट्वीट कर यूपी सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यूपी में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं और लगातार हो रही हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी के रायबरेली में दबंगों ने कई दलितों को मार-मार कर अधमरा कर दिया। इसी प्रकार प्रदेश में आए दिन दलितों पर अत्याचार व हत्या की घटनाएं आम हो गई हैं।यह बेहद दुखद शर्मनाक और निंदनीय हैं।

सरकार इनके मामले में पूरी तत्परता व गंभीरता दिखाए तथा सख्त कदम उठाए। बता दें कि रायबरेली के डीह के पूरे शिव गुलाम गांव में शनिवार की शाम दबंगों ने एक घर में धावा बोल दिया और जमकर मारपीट की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.