diwali horizontal

भ्रष्टाचार के मामले में सुल्तानपुर डीएम के खिलाफ जांच के आदेश

0 254

 

भाजपा विधायक ने कोविड सर्वेक्षण किट में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

लखनऊ :  सुलतानपुर के जिलाधिकारी सी. इंदुमति पर भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने कोविड फण्ड में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जिलाधिकारी इंदुमति आपदा को अवसर समझकर कोविड किट खरीद में बड़ा घोटाला किया है। भाजपा विधायक का आरोप है कि जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों को आपूर्ति की जाने वाली 2800 रुपए वाली कोविड सर्वेक्षण किट (पल्स ऑक्सीमीटर, आईआर थर्मामीटर) 9950 रुपए में खरीद करवाई

डीएम ने शासनादेश के विपरीत जाकर जबरन पंचायतों को महंगी किट खरीद कराई। जिलाधिकारी सर्वेक्षण किट की सप्लाई करने वाली फर्म को भुगतान भी करा दिया है। विधायक के आरोपों पर उत्तर प्रदेश शासन ने जिलाधिकारी के खिलाफ जांच भी बैठा दी है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव पंचायती राज को मामले की जांच करा कर रिपोर्ट तलब की है

2800 रुपए की किट 9950 में खरीदवाई

 

सुल्तानुपर के लंभुआ से भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा है कि सरकार का शासनादेश है कि ग्राम पंचायतों में 2800 रुपए में कोविड सर्वेक्षण किट खरीदी जाए। लेकिन डीएम सी. इंदुमति ने शासनादेश को दरकिनार करते हुए पंचायत अधिकारियों पर दबाव बनाकर 9950 रुपए में पल्स ऑक्सीमीटर और आईआर थर्मामीटर की खरीद कराई। आरोप है कि डीएम ने आपूर्ति करने वाली फर्म को ऑनन फानन डोंगल लगवाकर भुगतान भी करवा दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.