diwali horizontal

यमुना एक्सप्रेस वे पर सूटकेस में मिली लड़की की लाश

0 456

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के राया इलाके में सूटकेस में मिली लड़की की लाश की पहचान पुलिस नहीं कर सकी है दिल्ली NCR के थानों को लड़की के पोस्टर भेजे गए हैं सर्विलांस क्राइम ब्रांच के साथ स्पेशल टीम को लड़की के सनसनीखेज हत्या के केस पर लगाया गया है। मगर पुलिस के पास सटीक जानकारी नहीं है। कत्ल से पहले का स्ट्रगल लड़की के शरीर की चोटों में दिख रहा है। कत्ल की वजह क्या है? ये लड़की कहां की है? कत्ल कहां हुआ फिर लाश यहीं पर क्यों फेंकी? जैसे सवालों में फिलहाल पुलिस उलझी हुई है अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है क्योंकि सीने में गोली के निशान के साथ बारुद मिलने की आशंका है।

इससे ये पता चलता है कि गोली बहुत नजदीक से मारी गई थी। वहीं शरीर पर कई चोट दी गई थी। इनसे कत्ल के पहले का स्ट्रगल दिखता है वहीं सूटकेस और कपड़ों की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कातिल से हुई एक गलती पुलिस को उस तक पहुंचाने में मदद करेगी पुलिस ने आस-पास के शहरों में दर्ज हुई गुमशुदगी के बारे में भी पता किया है मगर लड़की की पहचान से कोई रिपोर्ट मैच नहीं हो रही है। युवती कौन है उसकी हत्या किसने की यह सब जानने के लिएएसएसपी ने पुलिस की 4 टीमें बनाई हैं। थाना राया स्वाट सर्विलांस और एसओजी की टीम पूरे मामले के खुलासे में लगाई गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.