diwali horizontal

निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक आदेश जारी

0 100

लखनऊ: प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। यूपी में होने जा रहे उपचुनाव और निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। विशेष मामले में जरूरत के अनुसार अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है इस संबंध में डीजीपी के अनुमोदन के सभी अफसरों को पत्र भेजा गया है अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था  प्रशांत कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा विधानसभा उपचुनाव नगरीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत सभी प्रकार के पुलिसकर्मियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक रोके जाते हैं। विशेष मामले में जरूरत के अनुसार अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.