diwali horizontal

सनबीम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

0 83

मऊ। अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल में अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस के निदेशक हर्ष मधोक तथा सनबीम अन्नपूर्णा की प्रधानाचार्या ममता जायसवाल के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधकगण विजय अग्रवाल एवं कीर्ति अग्रवाल, राकेश गर्ग एवं शशि अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं ऋतु अग्रवाल तथा आशीष अग्रवाल एवं शिल्पी अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम देकर किया। विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग ने स्वागत सम्बोधन में इस वर्ष के वार्षिकोत्सव की विषय वस्तु “एक्या“ की औपचारिक घोषणा की।

उक्त अवसर पर सनबीम बलिया के प्रबंधक कुंवर अरूण सिंह सनबीम अयोध्या के प्रबंधक बृजेश यादव, सनबीम ग़ाज़ीपुर के प्रबंधक नवीन सिंह तथा लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल के प्रबंधक विजय शंकर यादव, अमृत पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ब्रह्मदेव सिंह, चंद्रा पब्लिक स्कूल के मैनेजर विजय बहादुर पाल, किड्स किंगडम स्कूल के प्रबंधक संजय सिंह आदि उपस्थित रहे। रोटरी क्लब प्राइड मऊ के अध्यक्षकृष्णा खंडेलवाल तथा सचिव बृजेश उमर एवं रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ असगर अली तथा सचिव प्रदीप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। स्वागत समारोह के पश्चात विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वन्दना समूह नृत्य से हुआ। सिम्फनी के प्रस्तुतकर्ताओं ने महिषासुरमर्दिनी स्त्रोत की प्रस्तुति देकर दर्शकों का हृदय जीत लिया। तत्पश्चात नौनिहालों ने “आज है संडे“ सॉन्ग पर अत्यन्त हृदयहारी प्रस्तुति दी। एकता के भाव को प्रदर्शित करने वाले गीतों के माध्यम से बच्चों ने प्रकृति और नदियों पर आधारित प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने के साथ-साथ विचार करने पर भी विवश कर दिया। एकता के पर्याय देश के सभी रणबाँकुरों को समर्पित प्रस्तुति ने दर्शकों को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। हर्ष मधोक निदेशक सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं ममता जायसवाल प्रधानाचार्या सनबीम अन्नपूर्णा ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक एवं खेल-कूद से जुड़ी गतिवीधियों की अत्यन्त आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अरुण कुमार जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने “एक्या“ को वार्षिकोत्सव की विषय वस्तु निर्धारित करने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति भी अनुभवनात्मक शिक्षण पर आधारित है और सनबीम स्कूल उस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा के साथ बढ़ रहा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मिनहाज़ अली हैदर खान ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन किंजल, शाम्भवी पाण्डेय, मान्या खंडेलवाल तथा अदिति उपाध्याय ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.