diwali horizontal

मंगल पाण्डेय चौक स्थित शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार का शुभारम्भ करते विधायक वेद गुप्ता

शहीद स्मारक का जोर्णोद्धार शुरू

0 108

अयोध्या। शहीद स्मारक सेवा समिति के तत्वावधान में शहीद मंगल पाण्डेय चौक स्थित अमर जवान ज्योति (शहीद स्मारक) का नगर निगम अयोध्या द्वारा स्वीकृत जीर्णोद्वार का शुभारम्भ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया। वीर नारी गंगोत्री पाण्डेय, वीर नारी शीला पाण्डेय सी0आर0पी0एफ0 के वीर नारी ज्ञानमति यादव, पुलिस की वीर नारी निर्मल तिवारी की उपस्थिति रही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रीतम सिंह पूर्व पुलिस अधीक्षक, राजेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक, शक्ति सिंह अध्यक्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विचार मंच, प्रकाश कुमार गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मण्डल डा0 रानी अवस्थी डा. प्रियंका त्रिपाठी कृपानिधान तिवारी, ने पुष्प अर्पित किया कार्यक्रम के अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह छावड़ा स्मारक के पूर्व संस्थापक अध्यक्ष के समक्ष जीर्णोद्वार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ संचालन ओमप्रकाश सिंह नाहर ने किया कैप्टन जे0पी0 द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया कैप्टन के0के0 तिवारी ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा, उत्तर प्रदेश पुलिस पेन्सनर्स कल्याण संस्थान, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, उ0प्र0 उद्योग व्यपार मण्डल, महिला मंच सदस्य पुष्पराज डिफेन्स एकडेमी के सूबेदार प्रदीप सिंह शामिल हुए। ज्ञात हो कि शहीद स्मारक का निर्माण, 1998 स्वतन्त्रता के स्वर्ण जयन्ती वर्ष में तत्कालीन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष स्व0 निर्मला सिंह ने 7 इन्फेन्ट्री विग्रेड के कमान्डर विग्रेडियर रंजीत सिंह, डिप्टी कमान्डर कर्नल आर0के0सिंह0 ने कार सेवा कर शहीद स्मारक का सिलान्यास किया था इसका उद्घाटन सेना दिवस पर 2001 तत्कालीन डोगरा रेजिमेंन्टल सेन्टर कमाडेन्ट विग्रेडियर सुरेस्वर तिवारी ने किया था। 2003 में तत्कालीन पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीराम नारायन सिंह रायफेल हेलमेट स्थापित किया था। शहीद स्मारक समिति के तत्कालीन पदाधिकारी स्व. अब्दुल हफीज विधायक, स्व. समर हसनैन पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, डा. उर्फी, एम फिलिल्पस के विशेष सहयोग से स्मारक का निर्माण हुआ था जिसमें जिले के 1857 क्रन्तिकारी, सेना के, आसाम रायफल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, पुलिस बल के शहीदों का स्मृति पटल स्थापित किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.