diwali horizontal

प्रतियोगिता मे उत्तीर्ण छात्राओं को किया सम्मानित

0 149

 

कन्नौज। विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की गई। प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। हसेरन क्षेत्र के राजपुर खढनी रोड स्थित महावीर विद्यालय जलालपुर मे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया । जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्चना वही नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता मे उत्तीर्ण छात्राओं को विद्यालय प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पुरस्कृत किया। छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दीक्षा , पुष्पेंद्र , पलक , विशाल , चांदनी ने प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त की। सभी छात्र छात्राओं का प्रधानाचार्य ने मनोबल बढ़ाया वहीं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.