diwali horizontal

मित्र की शादी में जा रहे युवक की कार पलटने से हुई मौत

0 84

 

कोंच (जालौन): मित्र की शादी में शामिल होने पनबाड़ी जा रहे नगर के एक युवक की कार पलटने से दुःखद मौत हो जाने की घटना सामने आयी है प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला तिलक नगर कंजड़ बाबा निवासी नेखपाल कुशवाहा का 18 वर्षीय पुत्र पवन कुशवाहा बीते रोज शनिवार की रात पनबाड़ी में अपने एक मित्र की शादी में शामिल होने के लिए कुछ मित्रों के साथ अपने जीजा की स्विफ्ट कार लेकर जा रहा था।बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे राठ के समीप सड़क पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसके चलते पवन की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।उक्त घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और रात में ही परिजन राठ के लिए रवाना हो गये थे।रविवार की दोपहर में पोस्टमार्टम होने के पश्चात शव कोंच लाया गया जहां मृतक युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक युवक बाइक सुधारने का काम करता था जबकि उसका पिता भाड़े पर ट्रैक्टर ले जाता है।मृतक अपने माँ बाप का इकलौता पुत्र था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.